नजीबाबाद में रोडवेज डिपो के बाहर शौचालय निर्माण रूकवाते रोडवेज कर्मी।
- फोटो : NAZIBABAD
रोडवेज कर्मचारियों ने शौचालय निर्माण रुकवाया
नजीबाबाद। रोडवेज डिपो नजीबाबाद परिसर के बाहर नगरपालिका परिषद द्वारा शौचालय निर्माण का रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध किया। शौचालय निर्माण के लिए आए नगरपालिका कर्मचारियों को लौटना पड़ा।
नगरपालिका परिषद नजीबाबाद द्वारा रोडवेज बस स्टेंड के बाहर यात्री प्रतीक्षालय टिन के निकट सार्वजनिक शौचालय बनाया जा रहा है। रविवार को ठेकेदार शौचालय निर्माण के लिए पहुंचा। रोडवेज कर्मचारियों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो डिपो के सीनियर फोरमैन डोजीलाल, कर्मचारी यूनियन के मंत्री हरिराम, जगदीश, फहीम अहमद आदि लोेगों ने निर्माण कार्य का विरोध किया। विरोध के चलते शौचालय निर्माण के लिए आए कर्मियों को लौटना पड़ा। उधर, नगरपारिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि रोडवेज अधिकारी ने कुछ समय पूर्व शौचालय निर्माण को कहा था। यूनियन कर्मचारियों ने निर्माण रुकवाया है। उन्होंने एआरएम से इस संबंध में बात होने तक निर्माण कार्य रोके जाने की बात कही।