फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बिजनौर - अब अपने निर्धारित मार्ग पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Sun, 19 Feb 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कांवड़ यात्रा के दौरान बदल गया था यातायात मार्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महाशिवरात्रि की वजह से यातायात मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था। जिसकी वजह से रोडवेज बसे निर्धारित मार्ग को छोड़ अन्य मार्गों पर संचालित हो रही थी। मगर अब फिर से रोडवेज बसें अपने निर्धारित मार्ग पर दौड़ेंगी।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो, इसलिए बसों के मार्ग बदल दिए गए थे। अब कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद पुराने मार्गों को चालू कर दिया गया है। जिसके चलते मुरादाबाद जाने वाली बसें अब नूरपुर होकर जाएंगी। धामपुर जाने वाली रोडवेज बसें हल्दौर होकर ही जाएंगी। इसके अलावा यात्रियों की जेब पर भार नहीं पड़ेगा। कांवड़ यात्रा की वजह से अन्य मार्गों की बसों को हरिद्वार मार्ग पर भेजा रहा था। मगर अब फिर से वापस रोडवेज बसों को पुराने रूट पर भेजा जा रहा है। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि यात्रियों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद अब फिर से रोडवेज बसों को निर्धारित मार्गों पर भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें