फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब दौड़ीं रोडवेज बसें, फिर भी परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
बिजनौर में भाईदूज पर रोडवस परिसर में यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
खूब दौड़ीं रोडवेज बसें, फिर भी परेशान रहे यात्री
विज्ञापन

बिजनौर। भैया दूज के पर्व को लेकर रोडवेज बसों में यात्रियों की काफी भीड़ रही है। बिजनौर डिपो से सभी रूटों पर बसों के फेरे दोगुने किए गए। लेकिन भीड़ के आगे रोडवेज बसें पस्त नजर आई। हालांकि यात्रियों की संख्या ज्यादा होने से बसों के पहिए लगातार घूमते रहे।
बिजनौर डिपो से 110 बसों का संचालन किया गया। इस बसों के फेरे बढ़ाकर दोगुने कर दिए। जिसके चलते बृहस्पतिवार को बसों के फेरे 220 कर दिए गए। भैया दूज की वजह से बसों में यात्रियों की भीड़ अधिक रही। बसों में लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। भीड़ अधिक होने से यात्री खिड़की से चढ़कर अंदर गए। वहीं यात्रियों ने सामान और बच्चों को भी खिड़की से ही बस में प्रवेश कराया।
विज्ञापन

दिल्ली, मुरादाबाद, नजीबाबाद रूट पर 25-25 बसों का संचालन किया जाता है। बृहस्पतिवार को फेरों की संख्या बढ़ाकर 50-50 कर दी गई है। वहीं धामपुर रूट पर बसों के 50 फेरे, चांदपुर और नगीना रूट पर रोडवेज बसों के 40-40 फेरे लगवाए गए। सप्ताह भर पहले से परिवहन विभाग तैयारियों में जुटा था। मगर भीड़ ज्यादा होने से सारे इंतजाम फेल हो गए। डिपो पर बस आते ही यात्री सीट पाने के चक्कर में दौड़ लगा रहे थे।
विज्ञापन

बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। हमारी तरफ से पूरा इंतजाम किया गया था। सभी रूटों पर आवश्यकता के अनुसार बसें भेजी गई। यात्रियों को परेशान नहीं हो, इसकी पूरी कोशिश की गई है। - धीरज सिंह पंवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें