नजीबाबाद में रद्द हुई ट्रेन के आरक्षित यात्रियों को निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराते रेलवे कर्मचार
फोटो - 12एनजेडबी09आर
नजीबाबाद। ट्रेनों के रद्द होने और रूट डायवर्ट होने से परेशान यात्रियाें को सड़क मार्ग से सफर करना पड़ा। रोडवेज डिपो के स्टेशन इंचार्ज अरूज मेहंदी ने बताया कि बुधवार को रेलवे के अनुरोध पर हरिद्वार के लिए पांच रोडवेज बसें आरक्षित यात्रियों को पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराई गईं। सामान्य यात्रियों के लिए करीब एक दर्जन बसें हरिद्वार रूट पर लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि रेल संचालन प्रभावित होने से रोडवेज पर यात्रियों की संख्या बढ़ने, कांवड़ यात्रा और तेज वर्षा से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद रोडवेज डिपो यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास जुटा रहा है।