फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर यात्रियों से गुलजार रहा रोडवेज बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों से गुलजार रहा रोडवेज बस अड्डा
विज्ञापन

बिजनौर। काफी दिनों से यात्रियों की बांट जोह रहे रोडवेज बस अड्डा भाईदूज पर यात्रियों से गुलजार रहा। बस में सीट पाने के लिए हर किसी ने अपने स्तर से प्रयास किया। यात्रियों ने स्वयं और बच्चों को खिड़कियों से भी अंदर बैठाने से इंकार नहीं किया। भाईदूज पर बिजनौर बस अड्डे से करीब 15 हजार यात्रियों ने विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा की।
विज्ञापन

सोमवार को भाईदूज पर रोडवेज बस अड्डे पर दिनभर यात्रियों का आवागमन जारी रहा। दीपावली त्योहार पर पहले से ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बिजनौर डिपो ने बसों के चक्कर बढ़ा रखे हैं। पिछले तीन दिनों से रोडवेज बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे थे। सोमवार को यात्रियों की खासी भीड़ रही। हर कोई बस में सीट पाने को बेताब रहा। सीट पाने के लिए यात्रियों ने बच्चों को खिड़कियों से भी अंदर भेजा। एक बुजुर्ग भी सीट पाने के लिए खिड़की से ही बस के अंदर प्रवेश करते नजर आए। कुछ लोगों ने मास्क लगाए दिखे तो कुछ ने इसे दरकिनार करते हुए अपनी और दूसरों के जीवन से खिलवाड़ करने से भी गुरेज नहीं किया। लोगों ने इस बात का भी ध्यान नहीं रखा कि कोरोना अभी कहीं गया नहीं है, लेकिन लोग इस बात को भूल गए हैं। हर व्यक्ति को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन हर हालत में करना चाहिए। इसके बावजूद लोग इसे समझने को तैयार नहीं हैं। पिछले दो दिनों में बसें खाली चल रही थीं, लेकिन भाईदूज पर बिजनौर बस अड्डे से करीब 15 हजार यात्रियों ने विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा की। एआरएम विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि हर यात्री को मास्क लगाना अनिवार्य है। मास्क लगाने को कहने पर कुछ यात्री परिचालकों से झगड़ते हैं। ऐसे में किस प्रकार यात्रियों को समझाया जाए, समझ नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें