फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर से कण्व ऋषि आश्रम तक सड़क का होगा चौड़ीकरण

Sun, 30 Apr 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर से कण्व ऋषि आश्रम तक जाने वाली सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। इस सड़क का चौड़ीकरण करते हुए दो लेन में बनाया जाएगा। चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। जिसकी निविदा प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन

गंगा और मालन के संगम पर रावली में कण्व ऋषि का आश्रम है। यह आश्रम पर्यटन के नक्शे पर मौजूद है। प्रशासन ने इस जगह के सुंदरीकरण से लेकर विकसित करने के लिए तमाम प्रयास किए हैं। इसी क्रम में इस पर्यटन स्थल तक बेहतर सड़क मुहैया कराना भी शामिल है। जिसके चलते लोक निर्माण विभाग ने पिछले दिनों सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव को पास करते हुए बजट का भी इंतजाम कर दिया गया है।
कण्व ऋषि आश्रम तक जाने वाली सड़क पर 18 करोड़ रुपये की लागत आएगी। फिलहाल यह सड़क तीन मीटर चौड़ी है। जगह जगह मार्ग में गड्ढे भी बने हुए हैं। अब साढ़े आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क की चौड़ाई बढाते हुए सात मीटर की जाएगी। इस सड़क के बन जाने के बाद दर्जनों गांव को भी फायदा होगा। वहीं सफर भी आसान होगा।
विज्ञापन


विदुर कुटी रोड का भी भेजा गया है प्रस्ताव
विदुर कुटी धाम तक भी सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। हल्दौर से फतेहपुर होते हुए दारानगर गंज और विदुर कुटी तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया था, जिसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

बिजनौर से रावली होते हुए कण्व ऋषि आश्रम तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। जिस पर 18 करोड़ रुपये की लागत आएगी। साढ़े आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क को दो लेन बनाने के लिए निविदा की प्रक्रिया चल रही है। - एसके राव, अधिशासी अभियंता लोनिवि



बिजनौर से बैराज और कण्व ऋषि आश्रम तक सर्किट बनेगा : डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि कण्व ऋषि आश्रम जिले की पहचान है। लोग आसानी से वहां तक पहुंच सकें और उस पवित्र गंगा और मालन के संगम के दर्शन कर सके, इसलिए वहां तक की सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसके बाद रावली बंदे को नो व्हीकल जोन बनाएंगे। लोग बिजनौर से बैराज, रावली बंदे पर पक्षी विहार आदि का लुत्फ भी उठा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें