फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में दो बार हो गई सड़क की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह में दो बार हो गई सड़क की मरम्मत
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। तीन माह पूर्व गांव कामराजपुर से लालपुर सोजीमल तक बनी सड़क के क्षतिग्रस्त होने पर दूसरी बार मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। इससे पूर्व दिसंबर में ग्रामीणों की शिकायत पर सड़क की मरम्मत की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया था, जिस कारण सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है।
नांगलसोती क्षेत्र में नवंबर में प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत नवंबर में गांव कामराजपुर से तिसोतरा, गौसपुर होते हुए लालपुर सोजीमल तक पांच करोड़ की लागत से करीब साढ़े सात किलोमीटर बनी सड़क की दूसरी बार मरम्मत शुरू करा दी गई है। नवंबर में सड़क बनने के एक सप्ताह बाद ही सड़क टूटने लगी थी, जिस पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की शिकायत पर लोनिवि ने दिसंबर में सड़क की मरम्मत करा दी थी। लेकिन तीन माह के भीतर गांव कामराजपुर से लालापुर सोजीमल तक सड़क फिर से क्षतिग्रस्त हो गई। मार्ग पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे होने से ग्रामीणों ने लोनिवि से शिकायत की। शनिवार को लोनिवि ने एक बार फिर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम गौसपुर निवासी भूपेंद्र का आरोप है कि सड़क मानकों के अनुरूप नहीं बनाई गई, जिस कारण सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। तिसोतरा निवासी राजकुमार का कहना है कि पहली बार हुई मरम्मत के बाद सड़क एक माह में ही उखड़ने लगी, दोबारा भी मरम्मत कार्य में अनियमितता बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें