फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आजाद चौक पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचए ने जलालाबाद फ्लाईओवर से शुरू किया सड़क का निर्माण कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/नजीबाबाद। एनएचए ने आजाद चौक मार्ग को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। हाइवे मार्ग की मरम्मत होने से राहगीरों को आवागमन में राहत मिलेगी।
जलालाबाद फ्लाईओवर से आजाद चौक मार्ग, रेलवे स्टेशन, मालगोदाम तिराहे तक मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे है। लोगों को बदहाल हाइवे पर धूूल युक्त वातावरण में आवागमन करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की लगातार शिकायत के बाद एनएचए नींद से जागा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक राजकुमार नागरवाल के निर्देश पर अनुबंधित फर्म को मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। संबंधित फर्म ने सोमवार को जलालाबाद फ्लाईओवर से आजाद चौक तक सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासी में खुशी का माहौल है। अब राहगीरों को आवागमन में राहत मिलेगी। आजाद चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग, मालगोदाम तिराहे पर भी गड्ढों को भरने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें