फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क बन गई नदी, करीब 400 लोग घरों में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजोपुर गांव की सड़क पर बहता है बान नदी और तालाबों का पानी
विज्ञापन


- बरसात के मौसम में आए दिन बन जाते हैं बदतर हालात

स्ंवाद न्यूज एजेंसी

बरूकी। कोतवाली ब्लॉक के गांव राजोपुर सादात की सड़क नदी में तब्दील हो गई है। 60 से ज्यादा परिवारों के करीब 400 लोग सड़क पर पानी बहने के कारण घरों में कैद होने को मजबूर हैं। छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बान नदी के अलावा सैदपुरी से गुजर रही नजर और तालाबों का पानी आने से ऐसे हालात बनते हैं।

सोमवार की सुबह हुई बारिश के बाद राजोपुर सादात के पूर्व के मोहल्ले की मुख्य सड़क पर तीन से चार फीट पानी बह रहा है। पानी का बहाव किसी व्यक्ति को बहा सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि हर साल बरसात के मौसम में यही हालात हाते हैं। सड़क के दोनों ओर करीब 60 परिवार रहते हैं जिनकी लगभग 400 की आबादी पानी के तेज बहाव से घरों में कैद हो जाती है। बेहद जरूरी होेने पर घर के बड़े ही बेहद सतर्कता से बाहर निकलते हैं। बच्चों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी जाती है।
विज्ञापन




बिना बारिश भी सड़क पर बहता है पानी

राजोपुर क्षेत्र में बारिश के बिना भी गांव की सड़क पर पानी बहने लगता है। ग्रामीण बताते हैं कि गांव के भीतर से बहता हुआ पानी मुस्सेपुर, मिलक, रहमापुर गांवों को होता हुआ महेश्वरी जट के पास एक नाले में गिरता है। बारिश होने के बाद स्थिति बेहद खराब हो जाती है। गांव के ध्यान सिंह, राधेश्याम, फूल सिंह, बिलसन, सुशील, नौबहार, वीर सिंह, मुन्ने, महेंद्र और नरेंद्र समेत करीब 60 घर प्रभावित रहते हैं।

-

गांव निवासी दिनेश कुमार बताते हैं कि अरसे से इसी तरह पानी गांव की सड़क से होकर बहता है। कभी-कभी सैदपुरी के पास वाली नहर का पानी तालाब में आ जाता है जो गांव के बीच से होकर बहने लगता है।
विज्ञापन


-

सत्यपाल सिंह का कहना है कि बरसात के मौसम में उनके लिए बड़ी कठिनाई होती है। पानी का बहाव तेज होने से हर समय अनहोनी की आशंका रहती है।



ग्रामीण हामिद बताते हैं कि गांव के बीच से होकर बहने वाले पानी की रोकथाम के इंतजाम होने चाहिए। गांव की आबादी का बड़ा हिस्सा इससे प्रभावित रहता है। सबसे ज्यादा डर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर रहता है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें