बिजनौर के ग्राम टूंगरी में रालोद की चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष राहुल स?
- फोटो : BIJNOR
किसानों पर बढ़ रहा अत्याचार: राहुल सिंह
बिजनौर। रालोद नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा कृषि कानूनों के विरोध में गांव टूंगरी में चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पूरी लगन के साथ किसान आंदोलन में शामिल हो गए हैं। वह पांच फरवरी से 18 फरवरी तक अलग अलग जिलों में करीब दस सभाएं करेंगे। सात फरवरी को जयंत चौधरी अमरोहा में बड़ी किसान पंचायत को संबोधित करेंगे। कहा कि किसान हनुमान हैं और किसानों को उनकी ताकत का एहसास कराने के लिए जयंत चौधरी निकल चुके हैं। सरकार आधा गन्ना सीजन निकलने के बाद भी गन्ना मूल्य घोषित नहीं कर पाई है और सरकार को यह बताना होगा कि कौन सी मजबूरी के तहत उसने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है।
कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के साथ सरकार का अत्याचार बढ़ता जा रहा है और किसानों की घेराबंदी के लिए नुकीले तार व कांटे लगा दिए गए हैं। जिले के अधिक से अधिक किसानों से पंचायत में शामिल होने का आह्वान किया गया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष सचिन अहलावत, हरपाल सिंह, पीतम सिंह, शीशपाल राठी, कुलदीप चिकारा, बंटी, प्रशांत आदि मौजूद रहे।