- सपा से टिकट कटा, निवर्तमान चेयरमैन ने थामा रालोद का साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल ने अपने दम पर जनपद की सात नगर पालिकाओं में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने सोमवार सुबह प्रत्याशियोें के नामों की घोषणा कर उन्हें पार्टी का चुनाव चिह्न दिया। सपा से टिकट कटने के बाद निवर्तमान चेयरमैन रुखसाना परवीन और उनके पति शमशाद अंसारी ने रालोद का दामन थाम लिया।
रुखसाना परवीन ने वैसे तो अपना नामांकन रविवार को करा लिया था, लेकिन उस दिन दिनभर घमासान चलने के बाद सपा ने उनका टिकट काट दिया। उनकी जगह स्वाति वीरा को टिकट दिया गया। सपा का टिकट कटने के बाद शहर की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ। स्वाति वीरा सपा तथा निवर्तमान चेयरमैन रुखसाना परवीन व उनके पति रात रालोद में शामिल हुए। रालोद के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने सोमवार को पार्टी का चिह्न उन्हें दे दिया। जिसके बाद रुकसाना ने रालोद के चुनाव चिह्न को नामांकन पत्र के साथ जमा करा दिया गया। अन्य दावेदारों ने रालोद के चुनाव चिह्न के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
यह रालोद के घोषित प्रत्याशी
पालिका प्रत्याशी
बिजनौर रुखसाना परवीन
चांदपुर अरशद अंसारी
धामपुर रविकुमार
नूरपुर काजी इदरीश
नहटौर अनस
हल्दौर - अमर सिंह पम्मी
सहसपुर शबाना जहीन
-
- कोट
राष्ट्रीय लोकदल ने हल्दौर व सहसपुर के प्रत्याशी का नाम एक दिन पहले घोषित कर दिया था। पांच प्रत्याशियों के नाम सोमवार सुबह सार्वजनिक कर दिए। उन्हें पार्टी का चुनाव चिह्न दिया। पार्टी इन सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी और जनाधार बढ़ाने का काम करेगी - नागेंद्र पंवार जिलाध्यक्ष, रालोद