फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर लोकसभा सीट पर रालोद ने चंदन चौहान पर खेला दांव

Tue, 05 Mar 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एनडीए में शामिल हुए रालोद ने बिजनौर लोकसभा सीट पर मीरापुर विधायक चंदन चौहान पर दांव खेल दिया है। चंदन चौहान को टिकट दिए जाने की घोषणा के साथ ही टिकट पाने की होड़ में लगे बाकी नेताओं के सपनों पर पानी फिर गया। उधर, सपा और बसपा की ओर से किसे टिकट दिया जाएगा, यह तस्वीर साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम राष्ट्रीय लोकदल की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा की गई। बिजनौर लोकसभा सीट पर चंदन चौहान को टिकट दिया गया है। बता दें कि चंदन चौहान वर्तमान में मीरापुर विधानसभा से रालोद विधायक हैं। हालांकि टिकट पाने की होड़ में बसपा सांसद मलूक नागर और विधानसभा चुनाव लड़ चुके डॉ. नीरज चौधरी का नाम भी चर्चाओं में चल रहा था।
इनके अलावा कई अन्य नेता भी रालोद से टिकट लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे। उधर, भाजपा के साथ गठबंधन के बाद यह सीट रालोद के खाते में गई तो कई भाजपा नेताओं ने भी रालोद से टिकट पाने के लिए प्रयास करने शुरू कर दिए थे। हालांकि रालोद पार्टी हाईकमान ने अपने विधायक चंदन चौहान पर ही भरोसा जताया।
विज्ञापन



- चंदन चौहान के पिता भी रहे चुके हैं बिजनौर से सांसद
साल 2009 में रालोद का भाजपा से गठबंधन हुआ था। उस वक्त भी बिजनौर सीट रालोद के खाते में गई थी। तब रालोद की ओर से संजय चौहान को टिकट दिया गया, संजय चौहान गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। अब फिर से भाजपा के साथ रालोद का गठबंधन हुआ है, जिसमें संजय चौहान के बेटे चंदन चौहान को रालोद ने मैदान में उतारा है।

- सपा और बसपा ने नहीं खोले पत्ते
भाजपा और रालोद के गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान बनाए गए हैं। उधर, बसपा और सपा की ओर से बिजनौर सीट पर अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि ये दोनों पार्टियां एनडीए उम्मीदवार की घोषणा के बाद अपने पत्ते खोलने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें