फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना लोकसभा सीट के परिणामों से तय होगा नहटौर में उपचुनाव

Tue, 05 Mar 2024 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नगीना लोकसभा सीट पर हार या जीत का परिणाम से नहटौर विधानसभा का नाता जुड़ चुका है। दरअसल भाजपा ने नहटौर विधायक पर दांव खेला है, अगर लोकसभा में उनकी जीत हुई तो नहटौर विधानसभा में उपचुनाव होगा। वहीं जिले से एक और विधायक लोकसभा सीट के लिए टिकट पाने की जुगत में लगे हैं। हालांकि इस बार नगीना सीट पर चुनाव काफी दिलचस्प होने जा रहा है।
विज्ञापन

बिजनौर लोकसभा सीट रालोद के खाते में जा चुकी है, रालोद ने इस सीट पर चंदन चौहान को उतारा है। यह सीट रालोद के खाते में जाने से भाजपा से टिकट पाने का सपना संजोए कई नेताओं के सपनों पर पानी फिर चुका है। उधर, नगीना लोकसभा सीट की बात करें तो भाजपा ने यहां से नहटौर विधायक ओमकुमार को टिकट दिया है। जबकि लाइन में कई नेता लगे हुए थे। पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह से भी इस बार भाजपा ने किनारा कर लिया। साल 2014 में डॉ. यशवंत सिंह नगीना से पहली बार जीतकर संसद पहुंचे थे। साल 2019 में मोदी लहर के बाद भी डॉ. यशवंत सिंह का जादू नहीं चल सका। हालांकि पार्टी ने उन पर एक बार और भरोसा करते हुए नगीना विधानसभा से चुनाव लड़ाया, जिसमें उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।
अब विधायक ओमकुमार को नहटौर विधानसभा से नगीना लोकसभा ले जाया गया है। उनकी हार या जीत नहटौर विधानसभा में भी उपचुनाव होगा या नहीं, यह तय करेगी। अगर ओमकुमार लोकसभा में जीत दर्ज कराते हैं तो नहटौर विधानसभा रिक्त हो जाएगी। उधर राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि जिले के एक और विधायक पड़ोस की लोकसभा सीट से टिकट पाने की जुगत में लगे हुए हैं। अगर उन्हें भी टिकट मिलता है और जीत होती है तो एक और विधानसभा में उपचुनाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें