फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की बारिश से मैदानी इलाके में उफन रहीं नदियां

विज्ञापन
बिजनौर में बुधवार को गंगा बैराज पर सुबह के समय धूंध छा गई,मानों दिसंबर का महीने कोहरा हो। धुंध के ब - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पहाड़ की बारिश से मैदानी इलाके में उफन रहीं नदियां
विज्ञापन

बिजनौर। पहाड़ों पर हो रही बरसात से मैदानी इलाके में नदियां उफन रही हैं। गंगा खतरे के निशान से सिर्फ 0.70 मीटर दूर ही रह गई है। गंगा के खादर में बाढ़ का पानी भरा हुआ है, तटों के आसपास भी नदी तेजी से कटान कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को बिजनौर बैराज पर सुबह आठ बजे जलस्तर 219 मीटर बना हुआ था, जो शाम चार बजे तक बढ़कर 219.30 मीटर हो गया। उधर, हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से 80 हजार क्यूसेक पानी सुबह आठ बजे छोड़ा गया। बिजनौर बैराज से 76500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बता दें कि पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश की वजह से गंगा और उसकी सहायक नदियों में उफान है। बिजनौर बैराज पर गंगा की धारा खतरे के निशान से महज 0.70 मीटर दूर ही रह गई है। गंगा के खादर इलाके में बालावाली से लेकर बिजनौर बैराज तक खेतों में पानी भरा हुआ है। डाउन स्ट्रीम में भी जलीलपुर के पास खादर में खेतों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इसके अलावा बालावाली से रावली तक जिन जगहों पर गंगा गहराई में बह रही है, वहां जमीन का कटान हो रहा है। फतेहपुर सभाचंद का प्राथमिक विद्यालय गंगा के मुहाने पर है जो कभी भी गंगा में समा सकता है। गंगा के अलावा मालन, कोटावाली, रवासन, खो और रामगंगा में भी उफान बना हुआ है। पुलिस लगातार आसपास के लोगों को नदियों की तरफ नहीं जाने की हिदायत दे रही है। सिंचाई विभाग भी लगातार निगरानी कर रहा है।

-बिजनौर के बालावाली के पास कटान करती गंगा।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें