फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक्यूआई बढ़ने से सांस रोगियों की बढ़ी परेशानी

Tue, 21 Oct 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बदलते मौसम के साथ ही दीपावली के बाद एक्यूआई में बढ़ोतरी हो गई है। वातावरण में प्रदूषण की दर बढ़ने से सांस रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को मेडिकल अस्पताल में अस्थमा की बीमारी से ग्रसित 10 मरीज पहुंचे। इनका इमरजेंसी में इलाज किया गया।
विज्ञापन

अस्थमा, सीओपीडी रोगियों के लिए स्वच्छ वातावरण सबसे अच्छा रहता है। लेकिन, आतिशबाजी की वजह से एक्यूआई 136 पहुंच गया है। ऐसे में अस्थमा के गंभीर मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। मरीजों ने सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल तक की दौड़ लगाई।
मेडिकल अस्पताल पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों ने घरों से बाहर निकलते समय नाक पर गीला कपड़े रखने, मुंह पर मास्क लगाने, गर्म पानी से गरारा करने, परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। चिकित्सक डॉ. रामकुमार ने कहा कि जिन मरीजों को अस्थमा की गंभीर बीमारी है। उन्हें आतिशबाजी के बाद हुए प्रदूषण से अधिक परेशानी हो रही है। बाकि, आम लोगों को परेशानी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें