रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी की मांग
बिजनौर। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में रिंकू तोमर की हत्या पर रोष जताया है। उन्होंने हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने, परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजे और परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी मांगी है। इस संबंध में राष्ट्रीय को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संगीता को सौंपा।
बजरंग दल कार्यकर्ता आदमपुर में विश्व हिंदू परिषद कार्यालय पर एकत्र हुए और कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा कि देश में हिंदू समाज पर सुनियोजित तरीके से आक्रमण हो रहा है। निकिता तोमर, चंदन गुप्ता, कमलेश तिवारी, रचित जाट, ट्विंकल शर्मा, अरुण माहौर और उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में दो संतों की हत्या की गईं। इन हत्याओं से हिंदू समाज में रोष है। दिल्ली में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान से जुड़े रिंकू शर्मा की भी हत्या कर दी गई। कहा कि एक समुदाय के लोग रिंकू शर्मा को अभियान में कार्य न करने के लिए धमका रहे थे। इसकी शिकायत पुलिस से करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। दस फरवरी को रिंकू की हत्या कर दी गई। हत्या में महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस हत्यारों को बचाने की कोशिश कर रही है और घटना को दूसरी दिशा में मोड़ने का प्रयास भी किया। इस दौरान बजरंग दल संयोजक आशीष बालियान, विश्व हिंदू परिषद कार्याध्यक्ष मनोज शर्मा, कैलाश उपाध्याय, जितेंद्र चौधरी, सुधाकर शर्मा, विपिन कुमार, कृष्णा ठाकुर, अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।