फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाहेड़ी में राजस्व प्रशिक्षण केंद्र को बनाया गया आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाहेड़ी में राजस्व प्रशिक्षण केंद्र को बनाया गया आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन

गजरौला शिव। ग्राम स्वाहेड़ी में बने मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिला अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की जांच करने के बाद संभावित मरीजों को लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में क्वारंटीन किया गया है। इस केंद्र में 159 लोगों को रखा गया है। इन लोगों के खाने का इंतजाम जिला प्रशासन की ओर किया जा रहा है। हालांकि उन्हें खाना जिला मुख्यालय से लाकर खिलाया जाता था, लेकिन लाने और ले जाने की परेशानी को देखते हुए तथा लोगों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ ने शुक्रवार को केंद्र में बनी कैंटीन का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कभी कभी खाना भी कम पड़ जाता था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहां पर कैंटीन शुरू कराई गई है। एडीएम प्रशासन के अनुसार कैंटीन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें