परिषदीय स्कूलों में व्हाट्सएप ग्रुपों पर शुरू हुई पढ़ाई
बिजनौर। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों ने भी बच्चों को पढ़ाने के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तर्ज पर पहल की है। स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों के मोबाइल नंबरों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा है। इन ग्रुप पर बच्चों को अध्ययन के लिए नोट्स भेजे जा रहे हैं। ऑडियो क्लिप भी बनाकर भेज रहे हैं। अगर किसी को कोई परेशानी आती है तो वह व्हाट्सएप ग्रुप पर इनका समाधान करा सकता है। जिले में करीब ढाई हजार परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 271 विद्यालयों में यह पहल की गई है। एसआरजी बिजनौर दुष्यंत कुमार ने बताया कि शिक्षक घर बैठकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं।