फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व संग्रह अमीनों ने बुलंद की आवाज

Tue, 06 Mar 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चांदपुर। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की ओर से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अमीनों ने तहसील पर अपना अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। मंगलवार को संघ के तत्वावधान में राजस्व संग्रह अमीन तहसील पर एकत्र हुए तथा अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश व्यापी आंदोलन के बावजूद प्रमुख सचिव के आश्वासन के बाद भी समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन


संघ द्वारा सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिए जाने सम्बंधी व्यवस्था करने, ग्रेड वेतन बढ़ाने, पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान करने, नायब तहसीलदार के पद पर बहाल करने, संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता स्वीकृत करने, संवर्ग का पद नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किए जाने, संवर्गीय सदस्यों के लिए प्रतिभूति का प्रावधान समाप्त करने, राजस्व संहिता 2006 के अनुरूप वसूली प्रपत्रों को उपलब्ध कराए जाने और विभागीय कार्यों का प्रशिक्षण दिए जाने, उपजिलाधिकारी स्तर पर मासिक व जिलाधिकारी स्तर पर त्रैमासिक बैठक संघ के साथ अनिवार्य रूप से किए जाने आदि की मांग की है।

धरने पर ज्ञानेंद्र कुमार, सूरजभान, अजय सिंह, सर्वेश कुमार, कैलाश चंद्र, मुनीराम सिंह, आनन्द पाल सिंह, अरविंद्र कुमार, शत्रुघ्न सिंह, रणवीर सिंह, परवीन सिंह, शीशपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, अवनीश कुमार, चंद्रपाल सिंह, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, नगीना में भी राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर संग्रह अमीन तहसील नगीना इकाई के संग्रह अमीनों ने अपनी 11 सूत्री लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। तहसील परिसर में तहसील अध्यक्ष तेजपाल सिंह, मंत्री परवीन सिंह, सुखराम सिंह, राजेंद्र सिंह, अजय शर्मा, महीपाल सिंह, दिनेश कुमार, नौबहार सिंह, सतीश कुमार, मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इससे पूर्व संघ की ओर से एसडीएम इंद्रजीत सिंह को मांगों से संबद्ध एक ज्ञापन सौंपा गया। तहसील अध्यक्ष तेजपाल सिंह, मंत्री परवीन सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें