फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सैनिक के पिता कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त सैनिक के पिता कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

हरेवली (बिजनौर)। शेरकोट थाने के गांव भगौता निवासी वृद्ध के मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान जांच में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टी हुई है। अधिकारियों के आदेश पर एसओ शेरकोट संजय कुमार पांचाल ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर वृद्ध के परिवार के पांच सदस्यों को अफजलगढ़ क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया है। जबकि वृद्ध के सेवानिवृत्त सैनिक बेटे सहित दो लोगों को मेरठ में ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी वृद्ध कैंसर पीडित हैं। उनके सेना से सेवानिवृत्त बेटे ने उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में 15 मई को भर्ती कराया था। 28 मई को वृद्ध एक दिन के लिए गांव में भी आए थे। इसके बाद फिर से मेरठ चले गए। इस दौरान डॉक्टरों ने वृद्ध की जांच कराई तो उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। अस्पताल प्रशासन की रिपोर्ट पर उनके साथ तीमारदारी कर रहे सेवानिवृत्त सैनिक सहित दो पुत्रों को मेरठ में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। जबकि जिला प्रशासन के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर रविवार को एसओ शेरकोट संजय कुमार पांचाल ने पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच कर उनके परिवार की तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को अफजलगढ़ सेंटर में क्वारंटीन कराया है। उन्होंने बताया कि गांव को सील करने की प्रक्रिया अधिकारियों के आदेश पर की जाएगी। परिवार के सदस्यों को एहतियात के तौर पर क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें