फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

धामपुर। अनंत नियति वर्ल्ड चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को गंगास्नान के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने पर अल्मोडा के रिटायर्ड शिक्षा उपनिदेशक विपिन चंद जोशी और प्रशासनिक अधिकारी भगीरथ पांडेय को ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। बाद में सभी ने राजपूत विहार कालोनी में स्थित श्री शिव शक्ति पीठ के परिसर में पौधारोपण किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य पंडित दिनेशचंद भारद्वाज ने ट्रस्ट की उपलब्धियों गिनाईं।
विज्ञापन

ट्रस्ट मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में खिचड़ी का भी आयोजन किया। गंगा मैया की पूजा करने के बाद सामूहिक तौर खिचड़ी का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी भगीरथ पांडेय को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दोनों अतिथियों ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। अध्यक्षता एनएच 74 के मैनेजर सर्वे धीरज पांडेय ने की। संचालन संस्कारशाला की व्यवस्थापिका कविता भारद्वाज ने किया। इस मौके पर महावीर सिंह, दीपांशु, संजीव शर्मा, यतेंद्र चौहान, प्रणव भारद्वाज, गोलू, भूमिका भारद्वाज, गुरुता पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें