फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागूवाला तिराहे पर हुई मैजिक और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
मंडावली में मैजिक और बाइक की टक्कर में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मंडावली। भागूवाला तिराहा पर मैजिक की टक्कर लगने से बाइक सवार सेवानिवृत्व होमगार्ड की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद मैजिक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मंडावली थाना क्षेत्र के भागूवाला तिराहे पर करीब तीन बजे एक सेवानिवृत्त होमगार्ड गांव गुढ़ा निवासी प्रेमपाल सिंह (64 वर्ष) बाइक पर अपने गांव से भागूवाला की दिशा में जा रहा था। भागूवाला तिराहे पहुंचने पर सामने से आ रहे मैजिक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार प्रेमपाल सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस ने मैजिक वाहन को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि भागूवाला तिराहे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग से वाहन जब फोरलेन पर पहुंचते हैं, तो तेज रफ्तार वाहन अक्सर वाहनों को टक्कर मार देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें