फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान

विज्ञापन
बिजनौर में महिला की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी अचिन को सम्मानित करते एसपी दिनेश सिंह। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। एसपी ने पांच पांच हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी दिनेश सिंह ने एसआई गौरव चौधरी, सिपाही अचीन चौधरी, शुभम सरोहा और महिला सिपाही फीरमिल को सम्मानित किया। बता दें कि थाना कोतवाली शहर पर 27 सितंबर को कंट्रोल रुम के माध्यम से सूचना मिली थी। बताया गया था कि काकरान वाटिका के पास पति व पत्नी का आपस में झगड़ा हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की घर में लड़ाई झगड़े से परेशान होकर 32 वर्षीय महिला ने फंदे से लटकर फांसी लगा रखी है। पुलिस टीम द्वारा बिना समय गंवाए महिला को फांसी के फंदे से उतारा तथा निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिससे महिला की जान बच गई। जिससे समाज में पुलिस का सकारात्मक चेहरा सामने आया। एसपी ने चारों पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और पांच पांच हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें