रक्तदान कर मनाई बाबा टिकैत की जयंती
बिजनौर। महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के 87वें जन्मदिवस पर जनपद में भाकियू अराजनैतिक की ओर से रक्तदान किया गया। यज्ञ और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। एसपी ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।
बिजनौर गन्ना समिति में यज्ञ कराने के बाद चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन पर प्रकाश डाला। युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत ने जीवन भर किसानों के लिए संघर्ष किया। एसपी दिनेश सिंह ने किसानों के बीच पहुंचकर महात्मा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि जनपद में नशे को लेकर एक अभियान नया सवेरा के नाम से चलाया जा रहा है। इस अवसर पर हम सभी मिलकर संकल्प लें की नशे रूपी राक्षस को दूर भगाना है। एसपी दिनेश सिंह ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बिजनौर जिला मुख्यालय और जलीलपुर में रक्तदान शिविर लगाए गए। चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की विचारधारा को उनके पुत्रों के द्वारा समाप्त कर दिया गया। जिससे दुखी होकर उनके अनुयायियों ने अलग संगठन बनाकर उनके विचारों को जिंदा रखने का संकल्प लिया है। इस दौरान अतुल कुमार, तेजपाल सिंह, शुभम कुमार, अनुज कुमार, आकाश कुमार, मोनू सिंह, देव कुमार दारा सिंह, समर पाल सिंह, संजीव कुमार, नीतू चौधरी, अमरदीप, निकलेश, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार, अंकित निरवाल, उपदेश कुमार, रविंद्र, नितिन सिरोही, अनुराग कुमार, नदीम अहमद, गौतम, हिमांशु, हसीब चौधरी, मोहम्मद आरिफ, साजिद चौधरी, निक्की सिंह और मोहम्मद खालिद आदि ने रक्तदान किया
बाबा टिकैत को दी श्रद्धांजलि
नूरपुर/हल्दौर/कोतवाली देहता। ग्राम रामोरूपपुर में ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम सिंह के आवास पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वह किसानों के मसीहा थे। किसानों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस वहीं हरिद्वार में होने वाले चिंतन शिविर की जानकारी देते हुए किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। सतेंद्र कुमार, राजेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह, सुरेश कुमार, महेश कुमार, बिक्रम सिंह आदि रहे। गन्ना समिति में हवन किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विनीत धनकड़, मोनू चौधरी, देवेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, राजवीर सिंह, अमरपाल, रोहताश सिंह आदि रहे। हल्दौर ब्लॉक कार्यालय परिसर में भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। हुकुम सिंह, उदयवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह, शुभम कुमार, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। कोतवाली देहात ब्लॉक प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठी, दयाराम प्रधान, नरेंद्र सिंह, पिंटू प्रधान, खड़क सिंह, मुनेश्वर सिंह, रामगोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।