फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी की धार्मिक भावनाओं का करें सम्मान:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी की धार्मिक भावनाओं का करें सम्मान: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि जिले में सांप्रदायिक सौहार्द को किसी भी हालत में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। फ्रांस में हुई घटना निंदनीय है, इससे करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। यह भी उचित नहीं है कि प्रतिक्रिया स्वरूप कानून व शांति व्यवस्था को प्रभावित किया जाए। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
डीएम रमाकांत पांडेय ने विकास भवन में धर्म गुरुओं के साथ बैठक में कहा कि कोविड वायरस के कारण आर्थिक रूप से सभी लोगों को प्रभावित किया है। आम आदमी को अपनी आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है। सांप्रदायिक सौहार्द के वातावरण को बनाने का प्रयास करें। जिले में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण किसी भी प्रकार के जलसे एवं प्रदर्शन पर प्रतिबंध है तथा कोविड-19 की वजह से सामूहिक रूप से होने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगी हुई है। कोई भी व्यक्ति धार्मिक स्थल आदि से कोई ऐसा बयान, वक्तव्य या भाषण न दे जिससे लोगों में उत्तेजना उत्पन्न हो या किसी व्यक्ति व समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि जिले की शांति एवं कानून व्यवस्था को धूमिल करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने कहा कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को जो व्यक्ति क्षति पहुंचाने का प्रयास करेगा, उसे नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस प्रशासन ऐसे सभी लोगों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत रखी जा रही है। बैठक में एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसपी देहात संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

रूट मार्च निकाला
बिजनौर। डीएम एसपी की अगुवाई में पुलिस कार्यालय से जजी चौराहे तक पुलिस ने रूट मार्च निकाला। रूट मार्च में डीएम, एसपी के अलावा एसडीएम विक्रमादित्य सिंह, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता समेत तमाम अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें