फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण समाज का आरक्षण भी हो निर्धारित: राजेश सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
-महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में उठा स्वर्ण समाज के आरक्षण का मुद्दा
विज्ञापन

-मैं वीरांगना हूं विधवा नहीं: शीला शेखावत गोगामेड़ी
-शहर में क्षत्रिय समाज ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नुमाइश ग्राउंड में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में सवर्ण समाज के निर्धारित आरक्षण का मुद्दा उठा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष राजेश सिंह रघुवंशी ने कहा कि सवर्ण समाज का आरक्षण नियत होना चाहिए। इसके अलावा स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत गोगामेड़ी ने कहा कि मैं वीरांगना हूं विधवा नहीं। अपने अधिकारों के लिए लड़ सकती हूं।

बृहस्पतिवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर आयोजित कार्यक्रम में संगठन की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला शेखावत गोगामेड़ी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार ने प्रतिभाग किया। शोभायात्रा नुमाइश ग्राउंड से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए शक्ति चौराहे पर पहुंची। यहां महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। शीला शेखावत ने कहा कि राजपूत अपने रौब से जाने जाते हैं। मांगना हमारी कौम में नहीं है। करणी सेना न कभी कमजोर थी, न है और न रहेगी। छत्राणी जब भी आगे आई है, आपका मान स्वाभिमान बचाने के लिए आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं योगेंद्र सिंह कटार ने कहा कि क्षत्रियों को ताकत से नहीं हरा सकते। महाराणा प्रताप कभी नहीं हारे। इतिहास से छेड़छाड़ कर उन्हें हराया गया है।
इसके अलावा प्रदेशाध्यक्ष राजेश सिंह रघुवंशी ने कहा कि महाराणा प्रताप हमारे गौरव थे। महाराणा अन्याय के खिलाफ लड़े। सवर्ण समाज को सिर्फ 10 प्रतिशत आरक्षण मिलता है। सरकार सवर्ण समाज के लिए आरक्षण नियत क्यों नहीं करती है। वहीं ब्राह्मण समाज ने शीला शेखावत गोगामेड़ी को फरसा भेंट किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी, नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष आकांक्षा चौहान, मनोज कुमार, पवन राजपूत, विजयदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें