फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को बताईं राशन कार्ड धारकों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम को बताईं राशन कार्ड धारकों की समस्याएं
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद ने मुख्यमंत्री से जनपद बिजनौर में राशन कार्डधारकों की समस्याओं को उठाया है। बताया है कि पूर्ति विभाग की लापरवाही के कारण लॉकडाउन के चलते कार्ड धारकों को लाइन में लगने के बाद भी खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। विभाग के अधिकारियों द्वारा यह बताया जा रहा है कि उनके कार्डों को निरस्त कर दिया गया है, ऐसी स्थिति में उन्हें खाद्यान्न नहीं मिलेगा। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद गिरीशचंद ने बताया कि उनके लोकसभा क्षेत्र में पूर्ति विभाग की लापरवाही से कार्डधारक परेशान हैं। अधिकांश कार्डधारकों ने बताया है कि उनके राशनकार्ड बने थे, लेकिन विभाग ने निरस्त कर दिए। बड़ी समस्या यह है कि जिन लोगों के पास गरीबी रेखा से नीचे और अंत्योदय कार्ड बने हैं विभाग ने अधिकांश राशन कार्डों में से उनकी यूनिटों को घटा दिया है। अधिकांश ऐसे कार्डधारक हैं जिनके पास कार्ड तो मौजूद हैं, लेकिन विभाग की ओर से उन कार्ड धारकों को खाद्यान्न मुहैया कराने के लिए राशन डीलरों को उपलब्ध कराई गई सूची से उनके नाम काट दिए गए हैं। राशन की घटतौली की शिकायतें गंभीर हैं। सांसद ने मुख्यमंत्री से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें