फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सभा में हंगामा करने वाली महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम की सभा में हंगामा करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा यात्रा कार्यक्रम के दौरान बिजनौर में बैराज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में हंगामा करने वाले गांव रामपुर ठरका गांव के लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को गंगा बैराज पर मुख्यमंत्री की जनसभा हुई थी। गांव रामपुर ठरका की महिलाओें ने योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद का नारा लगाने के बाद अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया था। महिलाएं अपने गांव में सड़क, बिजली की मांग कर रहीं थी। हंगामा करने वाली महिलाओं को अफसरों ने शांत किया था। पुलिस ने भाई बहन सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। मामले में शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा की ओर से छह अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धारा 296 व 147 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है। कहा कि बलवा व धार्मिक कार्यक्रम में व्यवधान फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें