फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। कोर्ट के आदेश पर दो सगे भाइयों पर रोडवेज में परिचालक के पद पर भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रेहड़ थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर निवासी सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि बढ़ापुर कस्बे के मोहल्ला नौमी निवासी मोहित ने स्वयं को रोडवेज में परिचालक बताते हुए अपना परिचय पत्र दिखाया। उसे भी परिचालक की नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे। रिश्तेदार होने के नाते वह उसकी बातों में आ गया और एक लाख रुपये मोहित व उसके भाई गौरव को दे दिए। आरोप लगाया कि 25 जून को मोहित ने उसको उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लोहिया नगर डिपो मेरठ क्षेत्र का परिचय पत्र देकर बताया कि उसकी नौकरी परिचालक के पद पर लगी है। लोहिया नगर डिपो मेरठ पहुंचने पर उसने वहां परिचय पत्र दिखाया तो उस परिचय पत्र के फर्जी होने का पता चला।
विज्ञापन

अब रकम वापस मांगने पर उसके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि मोहित के भाई गौरव ने तमंचे से उस पर फायर भी किया, जिसमे वह बाल बाल बचा। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मोहित व गौरव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर का कहना है मामले की जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें