फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नूरपुर। एक सप्ताह पूर्व मुरादाबाद मार्ग पर मिले शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने उसके दो दोस्तों पर वाहन से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को 30 दिसंबर की सुबह मुरादाबाद मार्ग पर गांव रोशनपुर जागीर के पास सड़क किनारे एक युवक का बुरी तरह से कुचला हुआ शव मिला था। युवक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अगले दिन शव की पहचान नूरपुर के मोहल्ला रविदासनगर निवासी हिमांशु (22) के रूप में हुई थी। हिमांशु बिजनौर में आईटीआई का छात्र था और अपनी बुआ के घर बिजनौर में ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस हिमांशु की मौत सड़क दुर्घटना में हुई मान रही थी, लेकिन परिजन इसे हत्या बता रहे थे। शनिवार को डीएम रमाकांत पांडेय समाधान दिवस में थाने पहुंचे तो हिमांशु के परिजनों ने उनसे मुलाकात कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराने की मांग की। डीएम ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने की निर्देश दिए थे। हिमांशु के भाई नितिन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हिमांशु की मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी अमन और चौधरियान निवासी विपिन उर्फ कलवा ने पुरानी रंजिश को लेकर किसी वाहन से कुचल कर हत्या की है। पहचान छिपाने के लिए उसका मोबाइल और आधार कार्ड भी गायब कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमन व विपिन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें