फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। तहसीलदार कमलेश कुमार ने खनन कराने के आरोप अपने चालक नदीम अहमद के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई है।
विज्ञापन

तहसीलदार धामपुर के वाहन चालक नदीम अहमद के विरुद्ध शिकायत मिलती रहती थी कि यह खनन माफिया से मिलकर अवैध खनन करवाता है। बाहर से आने वाले खनन की गाड़ियों के मालिकों से मिलकर तहसील धामपुर के क्षेत्रों से बाहर निकलवाने का महीना बांध रखा था। 24 मई को जब वह रात्रि में भ्रमण कर खनन की गाड़ियों को चेक किया तो ओवरलोड खनन की सात गाड़ी पकड़ीं। इनमें से दो ट्रक थाना स्योहारा को और पांच डंपर अफजलगढ़ थाने को सुपुर्द कर सीज की कार्रवाई की गई। 24 मई को जब पांच डंपर पकड़े गए तो उसके खनन में लिप्त मनजीत सिंह ने बयान दिया कि हमसे हर महीने 2500- 2500 रुपये प्रति वाहन चालक नदीम लेते हैं। हम फ्री में गाड़ी नहीं चलाते। मनजीत ने चेक की कॉपी, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की डिटेल, फोन पे की कॉपी भी उपलब्ध कराई। नदीम की पत्नी शाहना नदीम के ज्वाइंट खाता नंबर जो पंजाब नेशनल बैंक में है, पिछले दो सालों का स्टेटमेंट निकलवाया गया तो उसमें यह पाया गया कि उसमें भी यह धनराशि अंकित है। नदीम मोहल्ला बंदूकचीयान का निवासी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें