फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों को निकालने पर व्यापारी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों को जबरन आवास से निकालने वाले व्यापारी पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। श्रमिकों को व्यापारी पिता-पुत्र के ही संरक्षण में सौंपा गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों को जहां हैं वहीं रुकने को कहा है। उनके खाने-पीने की पूरी व्यवस्था करने की घोषणा की है। शनिवार को एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र को जजी चौक पर 13 लोग खड़े दिखे। पूछने पर उन्होंने बताया कि वे नंदी स्वीट्स पर काम करते हैं। मालिक ने उन्हें लॉकडाउन के चलते अपने आवास से निकाल दिया है। वे मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। किसी तरह वहां जाना चाहते हैं। श्रमिकों में तीन नाबालिग भी थे। एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस ने नंदी स्वीट के मालिक राजेंद्र वर्मा व उसके पुत्र अरुण वर्मा को हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के अनुसार आरोपी पिता-पुत्रों को थाने से जमानत दे दी गई है। श्रमिकों को दोनों की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। रोज सुबह-शाम को श्रमिकों से पुलिस जाकर मिलेगी।
------
श्रमिकों के खाने, ठहरने की व्यवस्था की
बिजनौर। शनिवार को करीब 80 श्रमिक उत्तराखंड से बदायूं के लिए पैदल जा रहे थे। इनमे महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। इनके पास खाने पीने व यात्रा का कोई साधन नहीं था। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा ने इन परिवारों की मदद के लिए रामलीला समिति के पदाधिकारियों को फोन किया। समिति संरक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि समिति ने इन परिवारों के हाथ सैनिटाइज कराए और भोजन कराया। इनके एक बैंक्वेट हॉल में ठहरने की भी व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को किसी वाहन से इन्हें बदायूं भिजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें