फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नामजद सहित 50 दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नामजद सहित 50 दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस ने लॉकडाउन में आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में दो व्यापारियों को नामजद कर करीब 50 दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को भी पुलिस ने चेकिंग कर कई वाहनों का चालान किया और जिन लोगों ने मास्क नहीं लगा रखे थे उनपर जुर्माना डाला गया है।
विज्ञापन

कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि जिन लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है उनमें फूलबाग कालोनी निवासी आशीष अग्रवाल और धामपुर का नवीन गुप्ता शामिल हैं। बाकी व्यापारी पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही दुकानों के शटर बंद कर इधर उधर हो गए। पुलिस ने ऐसे सभी दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की है। कोतवाल ने बताया कि संज्ञान में आया है कि मोहल्ला बाड़वान में सख्ती के बाद भी कुछ लोग चोरी छिपे दुकानें खोल लॉकडाउन में कारोबार कर रहे हैं। पकड़ में आने पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई जाएगी। उनके द्वारा नगर इंचार्ज को आदेशित कर दिया गया है। पुलिस की ओर से रिपोर्ट कायम की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें