फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। कौड़िया वन रेंज के कंपाउंड नंबर नौ में खैर के कीमती पेड़ काटने के मामले में जाफरा वन रेंज के बीट प्रभारी सुरेंद्र की ओर से तीन वन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खैर के पेड़ काटे जाने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक वाहन और खैर की लकड़ी मौके से बरामद की थी। आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने राहुल निवासी पुरनपुर, आलम निवासी अकबराबाद और दहीरपुर निवासी वसीम के खिलाफ खैर की लकड़ी काटने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें