फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने में चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने में चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति से चार लोगों ने षड्यंत्र रचकर धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा करा लिया। पीड़ित का बैंक में खाता खुलवाते हुए जमीन की रकम जमा की और बाद में आरोपियों ने ही निकाल ली। पुलिस ने चार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी पूर्व में भाजपा के टिकट पर निकाय का चुनाव लड़ चुके नेता का भाई है।
गांव रामपुर बिशना की रहने वाली सरोज पत्नी सुक्खन ने चार लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने उसके पति के फर्जी दस्तावेज बनाकर उनकी जमीन अपने नाम करा ली। उसके पति के फर्जी हस्ताक्षर करके उनके खाते से 5,37,000 रुपये भी निकाल लिए। उसके पति एवं उसको इस बात का पता चला तो उन्होंने चारों युवकों से अपनी जमीन एवं खाते से निकाली गई राशि वापस मांगी। जिस पर चारों आरोपियों ने धमकी भरे लहजे में चुप रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विनय वर्मा पुत्र राजेश वर्मा निवासी मुहल्ला चौहनान, ब्रह्मपाल पुत्र रामपाल निवासी रामपुर विशना, भूपेंद्र पुत्र मुकंदी निवासी असगरपुर, वसीम पुत्र शमीम मोहल्ला हलवाईयान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें