फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन तोड़ने पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

नूरपुर। पुलिस ने लॉक डाउन तोड़ने में पांच लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
एसएसआई राजकुमार वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वे लॉकडाउन का पालन कराने के लिए 18 अप्रैल को गश्त पर थे। जब वे धामपुर रोड स्थित तेज मेमोरियल अस्पताल पहुंचे तो वहां सड़क पर पांच लोग खड़े थे। उन्हें देखकर तीन लोग एक बाइक पर बैठकर भाग गए। तीन बाइकों के पास खड़े दो लोगों को उन्होंने रोक लिया। दोनों से खड़ी बाइकों के कागज मांगने पर नहीं दिखा सके। उन्होंने अपने नाम गांव दरियापुर निवासी एजाद व हारून बताए हैं। अपने फरार हुए साथियों के नाम शाहरून, अकरम व इरशाद बताए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 56 आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें