अतिक्रमण हटाओ अभियान पर रोक लगाएं
नगीना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मिलकर पुलिस द्वारा नगर में पिछले एक सप्ताह से लगातार किए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर रोक लगाने की मांग की है। सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम घनश्याम वर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। व्यापारी नेताओं ने एसडीएम से कहा की कोरोना महामारी के दौर में व्यापारी वर्ग पिछले काफी समय से बहुत बुरी स्थिति से गुजर रहा है, ऊपर से पुलिस द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार नगर में किए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से कारोबार पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है। इस मौके पर व्यापारी नेता लाला राजेश कुमार अग्रवाल, शरद कुमार अग्रवाल, सुशील अग्रवाल ,नवीन महेश्वरी, इंतखाब अहमद ,अंजार अहमद, मोहित गुप्ता ,अभिषेक अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।