सड़क हादसे में तीन की मौत
नूरपुर/ शिवाला कलां। सोमवार की देर रात शिवाला कलां के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। फीना निवासी निशांत (26), हेमंत (22), राहुल (25) सोमवार की शाम किसी काम से शिवाला कलां गए थे। देर रात साढ़े नौ बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर वापस आ रहे थे। शिवाला कलां से निकलते ही अमरोहा मार्ग पर नूरपुर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। निशांत व राहुल अपने माता पिता की इकलौते पुत्र थे।