दूरदृष्टि सोच से महान बने डॉ.भीम राव आंबेडकर
नजीबाबाद। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र सहित विभिन्न स्थानों पर भारत रत्न डॉ.भीम राव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस पर पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। संगोष्ठी में आंबेडकर की दूरदृष्टि और राष्ट्रवादी सोच को अद्वितीय बताया गया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रमुख मंजुला नेगी, एई तिलक राम सिंह, कुशल पाल सिंह, वरिष्ठ उद्घोषक सुलेंद्र नोटिया, अभिषेक सैनी, नीरज कुमार, सतीश कुमार, एसके सक्सेना, विवेक गोयल, मांगेराम, शहाना परवीन, सनव्वर अली, इंदु शर्मा ने भी डॉ.आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उधर, मोहल्ला रम्पुरा में आंबेडकर शिक्षित संगठित संघर्ष सेवा समिति की ओर से आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने संविधान निर्माण में डॉ.आंबेडकर की दूरदृष्टि सोच को अविस्मरणीय बताते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर नरेंद्र रवि, रिंकू कुमार रवि , मुकेश कुमार, अभिषेक, पवन कुमार, वीरेंद्र सिंह, लीलो देवी, केलो देवी, अदीति सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।