फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिनिर्वाण दिवस पर याद किये गए डाक्टर आंबेडकर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिनिर्वाण दिवस पर डा. आंबेडकर को याद किया
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में संविधान निर्माता भारतरत्न डा. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर राजनीतिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रभात फेरी निकालकर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
शुक्रवार को जिले में डाक्टर बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गों से होती विकास भवन में संपन्न हुई। डा. भीमराव आंबेडकर, जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में डा. भीमराव आंबेडकर जूनियर हाईस्कल के छात्र-छात्राओं ने बुखारा स्थित बुद्ध विहार से प्रभात फेरी निकाली। सीडीओ कामता प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आरके सिंह एडवोकेट, समीर प्रताप सिंह, विशाल मुंगरा, गंगाराम बौद्ध आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब की बदौलत ही भारत को संविधान मिला। महासभा के महामंत्री तिलकराज बौद्ध, आंबेडकर विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका रानी, सरदार कूड़े सिंह, गुलशरण सिंह, तीर्थराज बौद्ध, संजना रानी आदि मौजूद रहे। बसपा की ओर से पार्टी कार्यालय पर बाबा साहेब को नमन किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सरजीत सिंह ने उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। अध्यक्षता धनीराम सिंह और संचालन पूर्व मंत्री ब्रह्मपाल सिंह ने किया। दीपक कुमार, जुनैद अहमद, दीपकराज, तिलकराज, जीत सिंह, प्रकाशचंद मेहरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने की तथा संचालन मुफीज आलम उर्फ गुड्डू ने किया। गोष्ठी में पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, चंद्रपाल सिंह वाल्मीकि, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, बलजीत शास्त्री आदि ने मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर डा. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई गई। शहर अध्यक्ष मीनू गोयल, मुनीष त्यागी, शमीम कुरैशी, शिप्रकाश, यादराम सिंह चंदेल, राजवीर सैनी, अरुण गुप्ता आदि रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से डीएवी इंटर कॉलेज में परिनिर्वाण दिवस को समरसता के रूप में मनाया गया। गोष्ठी में हंस चौधरी, शशिकांत बालियान, मनोज गोस्वामी, पारस चौधरी, नगर मंत्री हनी अहलावत, सुधांशु चाहल, तोताराम, अभिनव आदि मौजूद रहे।
अधिवक्ता जन कल्याण समिति के बैनर तले जजी परिसर में भीमराव आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष मनोज कुमार एडवोकेट, सुशील कुमार एडवोकेट, जौनी, मोहित, सरफराज, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम गंजालपुर में पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया एवं मूल निवास संघ के पदाधिकारियों की ओर से बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई। सहदेव भारती, उमेश कुमार, डा. सुरेश कुमार, चंदपुरी के ग्राम प्रधान ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें