फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने कारगिल दिवस पर किया अमर शहीदों को याद

विज्ञापन
बिजनौर में विकास भवन में कारगिल विजय दिवस युद्घ में अपना हाथ गवाने वाले मोहम्मद असद को भी किया सम? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कारगिल दिवस पर अमर शहीदों को याद किया
विज्ञापन

बिजनौर। पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिक वीर और वीरांगनाओं ने रैली निकालकर अमर शहीदों को याद किया। इस दौरान डीएम रमाकांत पांडेय ने शहीद अशोक के माता-पिता और कारगिल युद्ध में अपन एक हाथ गंवाने वाले पूर्व सैनिक मोहम्मद असद को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व सैनिक कल्याण समिति के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिक वीर और वीरांगनाओं ने रैली निकाली। रैली बिजनौर क्लब से शुरू होकर नगर पालिका चौक, गांधी आश्रम, सदर बाजार, राजकीय इंटर कॉलेज के सामने हुए विकास भवन में जाकर संपन्न हुई। रैली को अध्यक्ष कर्नल डा. हर्ष निधि एवं मेजर पीएस वर्मा, ठाकुर जसवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व शास्त्री चौक पर लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। रैली में पूर्व सैनिक वीर और वीरांगनाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, कारगिल वीर शहीद अमर रहे आदि नारों के साथ शहीदों का नमन किया। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि हम देश की सीमाओं पर भारत माता की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों की वजह से ही सुरक्षित रहते हैं। हम सभी को सैनिकों का हर हालत में सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में धामपुर, नजीबाबाद, चांदपुर के सैनिकों ने भाग लिया। संचालन टीकम सिंह फौजी ने किया। इस अवसर पर सीडीओ प्रवीण मिश्र, एसडीएम बृजेश कुमार, अशोक कुमार जैन उर्फ हुक्का बिजनौरी, कुमारी दिव्या त्यागी, अमित चौहान, अरविंद कुमार वर्मा, नीलम सिंह, मुकुल जैन, डा. मीना बख्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें