इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के जनक को किया याद
नजीबाबाद। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ने डॉ. काउंट सीजर मेटी के जन्मदिन पर उनकी चिकित्सीय सेवाओं का स्मरण किया।
मुख्य अतिथि डॉ. मेघराज चौहान ने इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के जनक डॉ. काउंट सीजर मेटी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने डॉ. सीसी मेटी द्वारा इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा के माध्यम से सस्ती, सुलभ और कारगर चिकित्सा पद्घति देने के लिए उन्हें नमन किया। संगोष्ठी में उपस्थित चिकित्सकों डॉ. जुनेद अंसारी, विजयपाल सिंह, दिनेश कुमार, हुमा आमिर, कांता शर्मा, अहसान उस्मानी, कुमकुम गुप्ता, नरेश शर्मा ने चिकित्सा पद्घति की चर्चा की। संगोष्ठी में डॉ. यासमीन, मो. अवैस, बब्बन जैदी, शिशिर मजूदार, आरपी सिंह, तिलकराम, विनोद यादव, असीम मजूमदार, शुमाइला परवीन, प्रभुदत्त सहित अनेक चिकित्सकों ने भाग लिया।