गोवंश के अवशेष मिले, ग्रामीणों में रोष
नूरपुर। गांव पीपला जागीर के एक खेत में पशु अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबवा दिया।
गांव के राजेंद्र सिंह बुधवार देर शाम अपने खेत की भराई करने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने खेत में गोवंशीय पशुओं के अवशेष देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ शुभ सुचित, प्रभारी निरीक्षक, नूरपुर, हीमपुर दीपा और शिवाला कलां थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैस और अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ के जिलाध्यक्ष पवन गोयल ने सीओ से गोकशी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।