फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदी के बाद भी खेतों में जला रहे अवशेष

विज्ञापन
शेरकोट के गांव घोसियोवाला में धान की पराली के अवशेषों को आग लगाकर जलाता किसान। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
पाबंदी के बाद भी खेतों में जला रहे अवशेष
विज्ञापन

शेरकोट। प्रशासन की सख्ती के बाद भी किसान खेतों में धान की पराली में आग लगाकर जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। उधर एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पराली किसी दशा में खेतों में नहीं जलाने दी जाएगी। जो ऐसा करेगा उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शेरकोट क्षेत्र के गांव घोसियावाला में एक ऐसा मामला संज्ञान में आया है। क्षेत्र के लोगों ने बताया सरकार ने धान की पराली और गन्ने की पत्ती को जलाने पर रोक लगा रखी है। पर किसानों पर कोई असर नहीं हो रहा है। गांव घोसियावाला में एक किसान ने धान की फसल की कटाई के बाद आग लगा दी। आरोप है कि हलके के लेखपाल और पुलिस को दोनों को ग्रामीणों ने अवगत कराया। लेकिन किसी ने भी उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही हलके के लेखपाल को निलंबित करने की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें