फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार साल बाद मतगणना में गड़बड़ी के आरोपों से मिली राहत : ओम कुमार

विज्ञापन
नहटौर में कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते विधायक ओमकुमार। संवाद
विज्ञापन
- हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे विधायक, बोले- 15 दिन के भीतर करेंगे अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नहटौर। विधायक ओम कुमार ने कहा कि हाईकोर्ट में मतगणना में गड़बड़ी और वीवीपैट की पर्चियों में अदला-बदली के आरोप सही नहीं पाए गए हैं। फॉर्म-26 में लिपिकीय और मानवीय त्रुटि के आधार पर निर्वाचन रद करने के आदेश के खिलाफ वह 15 दिन के भीतर सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। उन्हें वहां से न्याय मिलने का पूरा भरोसा है।
शुक्रवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ओम कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में दाखिल फॉर्म-26 के शपथपत्र में आय-व्यय का पांच साल का ब्योरा देने के बजाय केवल एक साल का नवीनतम ब्योरा दिया गया था। उनके अनुसार, यह लिपिकीय और मानवीय त्रुटि थी। इसी आधार पर उनका निर्वाचन रद किया गया है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने उन्हें 15 दिन की अंतरिम राहत दी है। इस अवधि में वह विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेने के साथ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि चुनाव याचिका में याचिकाकर्ता ने दोबारा मतगणना कराने और स्वयं को विधायक घोषित करने की मांग की थी। साथ ही उन पर रिटर्निंग अधिकारियों के साथ मिलकर वीवीपैट की पर्चियों में अदला-बदली और मतगणना में गड़बड़ी कराने के आरोप लगाए गए थे। ओम कुमार ने दावा किया कि हाईकोर्ट ने इन आरोपों को सही नहीं माना और दोबारा मतगणना कराने के साथ याचिकाकर्ता को विधायक घोषित करने की मांग भी खारिज कर दी। उन्होंने इसे मतगणना की निष्पक्षता की पुष्टि बताया।
विज्ञापन

अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नहटौर विधानसभा क्षेत्र के गठन के साथ ही उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ था। वह पिछले 15 वर्षों से जनता की सेवा कर रहे हैं और आगे भी लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें