बिजनौर में जिले की शुगर मिलों ने गन्ना इंडेंट जारी करने की तिथियों का एलान कर दिया है। सबसे पहले नजीबाबाद, बिलाई व बरकातपुर शुगर मिलों की गन्ना तौल शुरू होगी।
डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार बिलाई शुगर मिल 26 अक्तूबर, नजीबाबाद व स्योहारा शुगर मिल दो नवंबर, चांदपुर व बिजनौर शुगर मिल चार नवंबर, धामपुर शुगर मिल पांच नवंबर, बूंदकी, बहादरपुर शुगर मिल छह नवंबर को अपना गन्ना इंडेंट जारी करेंगे। बिलाई, बरकातपुर और नजीबाबाद शुगर मिल दो को तौल शुरू कर देंगी। किसान 28 तक बांड बढ़वा सकते हैं। प्रशासन ने मिलों को सख्ती के साथ निर्देश दिए है कि सप्लाई के 14 दिन के अंदर किसानों को भुगतान सुनिश्चित हो। किसानों को कम रेट पर गन्ना नहीं बेचने की सलाह दी है।