फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टूट रहीं रिश्तों की कड़ियां, अपने ही बन रहे जान के दुश्मन, दुलार छोड़ माता बन रहीं कुमाता

Fri, 20 Jan 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
bijnor police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अपनों से परिवार बनता है, परिवार से समाज, लेकिन परिवारों की नींव दरक रही है। रिश्तों में लगाव की कड़ियां टूट रही हैं। यही वजह है कि अपने ही जान के दुश्मन बन रहे हैं। भाई-भाई की जान का दुश्मन बन बैठा है, बेटा बाप को और मां बेटे को मार रही है। महज एक साल में ही ऐसे केस सामने आए हैं, जिसमें कोई रिश्ता ऐसा नहीं बचा, जिसका कत्ल न हुआ हो। 

विज्ञापन


केस नंबर एक
नवंबर 2022 के आखिरी सप्ताह में मंडावली के गांव औरंगपुर भिक्कू में बीएसएफ जवान की पत्नी शिवानी ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी की मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। आरोपी शिवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

केस नंबर दो
नगीना के लुहारी सराय में एक सितंबर 2022 को आसिफ की पत्नी खुदशिया ने छह महीने के बेटे अरहान को नौ वर्ष की बालिका की मदद से नाले मेें फेंकवा दिया था। पुलिस ने खुदशिया को गिरफ्तार किया तो खुलासा हुआ कि वह अपने प्रेमी के साथ जाना चाहती थी, मासूम बेटा प्रेमी के साथ जाने में बाधा बन रहा था। यह पूरा मामला सीसीटीवी की मदद से खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर तीन
नगीना के ही मोहल्ला शेखसराय में 19 अप्रैल 2022 को आरोपी जफर अपनी एक माह की नातिन का अपहरण कर दिल्ली ले गया। जिसने दिल्ली में बिहार की महिला को नातिन बेच दी थी। हालांकि पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया था।

केस नंबर चार
साल 2022 के अक्तूबर माह में चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव लेनपुर में रहने वाले देवेंद्र ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मां समुद्रा देवी की हत्या कर दी थी। सिर में डंडे से वार कर हत्या की गई थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

केस नंबर पांच
साल 2022 की 19 मई को गांव गढ़ी के रहने वाले आरोपी शोभित ने महज आठ बीघा जमीन के लिए अपने छोटे भाई लवी की हत्या कर दी थी। दो दोस्तों के साथ मिलकर उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

केस नंबर छह
20 सितंबर 2021 को नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्तागंज में भी रिश्तों का कत्ल हुआ। अनीस ने मामूली बात पर ही अपने पिता यूसुफ की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें