फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के स्कूलों में नौवी तथा ग्यारहवी का पंजीकरण शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के स्कूलों में नौवीं तथा ग्यारहवीं कक्षा में पंजीकरण शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड ने सूबे के मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2020-21 में कक्षा नौ तथा ग्यारह में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण शुरू कर दिया है। अग्रिम पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राएं वर्ष 2022 की दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
नौवी तथा ग्यारहवीं में पांच अगस्त दाखिले की आखिरी तारीख है। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने पंजीकरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र है। शुल्क कोषागार में जमा करने तथा जमा किए गए शुल्क की सूचना शैक्षिक विवरण के साथ वेबसाइट upmsp.edu.in पर अंकित करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त है। प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों का विवरण, नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, विषय, फोटो आदि चैक करने की अवधि 25 अगस्त से पांच सितंबर के बीच तय है। संशोधन छह से 20 सितंबर के बीच हो सकेगा। इस अवधि में नवीन छात्र का विवरण अपलोड नहीं होगा। केवल संशोधन होगा। विद्यालय को फोटो युक्त नामावली 30 सितंबर तक डीआईओएस कार्यालय भेजनी है। कहा गया है कि प्रवेश फार्म भरने तथा अग्रिम पंजीकरण फीस जमा करने छात्र स्कूल नहीं आएंगे। अभिभावक आएंगे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होना जरूरी है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालयों को निर्देश भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलती पर होंगे जिम्मेदार
बिजनौर। बोर्ड के निर्देश में कहा गया है कि विद्यालय छात्र-छात्रा का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, विषय व फोटो अच्छी तरह चैक कर लें। गलती होने पर अभिभावक, कक्षा अध्यापक तथा प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें