फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्कूल की छुट्टी पड़ते ही स्टेडियम में बढ़े खिलाड़ी के पंजीकरण

Fri, 19 May 2023 10:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में खो खो का अभ्यास करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
- 60 खिलाड़ियों ने पिछले एक सप्ताह में कराया पंजीकरण
विज्ञापन

- हॉकी, क्रिकेट, स्केटिंग, तैराकी, एथलेटिक्स में पंजीकरण करा रहे बच्चे
- 500 से ज्यादा खिलाड़ी स्टेडियम में इस समय पंजीकृत
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्कूल की छुट्टी पड़ते ही स्टेडियम में बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग खेलों में करीब 60 बच्चों ने अपना पंजीकरण कराया है। खिलाड़ी सुबह-शाम नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने पहुंच रहे हैं।

स्कूल चलने के दौरान बच्चों को पढ़ाई से फुरसत नहीं मिलती है। ऐसे में अब कुछ स्कूल बंद हो गए हैं, जबकि कुछ स्कूल बंद होने वाले हैं। स्कूल की छुट्टी पड़ते ही कुछ बच्चें पहाड़ों पर घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ बच्चे अपनी प्रतिभा निखारने के लिए स्टेडियम पहुंचने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह में करीब 60 बच्चों ने हॉकी, क्रिकेट, एथलेटिक्स, स्केटिंग, तैराकी खेल में पंजीकरण कराया है। हॉकी में 40, स्केटिंग में 25, एथलेटिक्स में 50, तैराकी में 60, क्रिकेट में 40 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। कुल मिलाकर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में इस समय करीब 500 से ज्यादा खिलाड़ी पंजीकृत हैं। सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम खिलाड़ियों के हमेशा खुला है। स्कूल की छुट्टी पड़ने पर खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। इस महीने के अंत तक करीब 100 खिलाड़ियों के पंजीकरण बढ़ने की उम्मीद है। खिलाड़ी प्रशिक्षकों से खेल के गुर सीख रहे हैं।.....जयवीर सिंह, जिलाक्रीड़ाधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें