फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्नातक स्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 30 तक करें पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध बिजनौर के सभी महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्नातक स्तर पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष या सेमेस्टर में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं महाविद्यालय का चयन करें। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर समेत मुरादाबाद मंडल के सभी महाविद्यालय अब गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध संचालित हो रहे हैं। गत शैक्षिक सत्र से महाविद्यालयों में प्रवेश नई यूनिवर्सिटी के माध्यम से हो रहे हैं। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि यूनिवर्सिटी से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण किए जा रहे हैं। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर जाकर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करें। विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण के साथ दाखिले के लिए महाविद्यालय का चयन कर रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय में रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि एक जुलाई है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से दाखिले के लिए समय पर पंजीकरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें